कादीपुर। मालापुर जगदीशपुर गांव में सोमवार सुबह खेत पर काम करने गए एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माला जगदीशपुर निवासी हरीलाल (65) सोमवार सुबह करीब पांच बजे खेत जाने के लिए घर से निकले थे। ग्रामीणों के अनुसार करीब 08:30 बजे वह अचेत होकर खेत में गिर पड़े। बगल खेत में काम कर रहे मजदूरों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन उन्हें सीएचसी कादीपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।