फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। कमरौली थाना क्षेत्र के सराय आलम गांव के पास मंगलवार की दोपहर बकरी चराने गए एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

कमरौली थाने के नियावां गांव निवासी मो. हलीम (50) मंगलवार की दोपहर घर से बकरी चराने के लिए निकले थे। हलीम सराय आलम गांव के पास बकरी चरा रहे थे।
काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिवारीजनों को संदेह हुआ। तलाश करने पर उनका क्षत-विक्षत शव सराय आलम गांव के पास रेल ट्रैक के किनारे पड़ा मिला।
बताया जा रहा है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर कमरौली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें