फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रैपिड जांच में मिले आठ डेंगू संक्रमित मरीज

Fri, 20 Sep 2024 04:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रैपिड जांच में बृहस्पतिवार को आठ मरीजों में डेंगू संक्रमण मिला है। इसके बाद एलाइजा जांच के लिए उनके रक्त के नमूनों को करौंदिया स्थित बीएसएल (बॉयो सेफ्टी लेबल-टू) लैब भेजा गया है। मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में सात मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार गोयल ने बताया कि बृहस्पतिवार को एलाइजा जांच की रिपोर्ट नहीं आई है। 60 मरीजों की रैपिड जांच कराई गई है। इसमें सात में डेंगू संक्रमण पाया गया है। इसके बाद आठ सैंपलों को एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है। डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में सिर्फ एक बेड बचा है। उधर, जयसिंहपुर के पीढ़ी गांव में डेंगू का मरीज मिलने के बाद आंकड़ा आठ हो गया है।


पीढ़ी गांव की एक महिला कई दिनों से बीमार थी। अस्पताल में जांच कराए जाने पर महिला डेंगू संक्रमित पाई गई। अस्पताल में इलाज के बाद बृहस्पतिवार को जब वह घर पहुंची तो स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर गई। टीम ने महिला उसके पति व बच्चों की जांच की गई। साथ ही गांव के आसपास के लोगों की भी जांच की गई। नोडल डॉ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई। सूचना पर उसके घर पहुंचकर उसके परिवार समेत आसपास के 15 घरों का रैपिड टेस्ट किया गया। साथ ही गांव में फागिंग कराई गई। स्वास्थ्य विभाग यहां पर एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाएगा। महिला का इलाज उसके घर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें