सुल्तानपुर। 10 साल से अधिक समय से एक ही तहसील में जमे रहने पर डीएम ने आठ लेखपालों को इधर से उधर कर दिया है। स्थानांतरित किए गए लेखपालों को नए तैनाती स्थल पर जल्द ज्वॉइन करने का निर्देश दिया गया है।
स्थानांतरण नीति के तहत मुख्य राजस्व अधिकारी ने डीएम के निर्देश पर आठ लेखपालों को इधर से उधर कर दिया है। इस तहसील से उस तहसील भेजे गए लेखपालों में जावेद अहमद व बद्रीनारायण सिंह को जयसिंहपुर से लंभुआ भेजा गया है, जबकि विकास प्रताप सिंह काे लंभुआ से जयसिंहपुर भेजा गया है। तहसील लंभुआ से कृपाशंकर मिश्र व अखिलेश प्रताप सिंह को सदर तहसील स्थानांतरित किया गया है।
अरुण कुमार को लंभुआ कादीपुर व शशी को सदर से जयसिंहपुर और भारत यादव को कादीपुर से सदर तहसील भेजा गया है। स्थानांतरण आदेश सोमवार को तहसीलों को भेज दिया गया। मुख्य राजस्व अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपालों को जल्द ज्वॉइन करने का निर्देश दिया गया है।