फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ईट् भट्ठे पर मजदूरी कर रहे युवक की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुजहना महमूद पट्टी गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले एक युवक की मंगलवार रात चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह घटना की सूचना के बाद एसपी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने ईंट भट्ठा के मुंशी की तहरीर पर हत्या आरोपी फरार दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी प्रवेश कुमार यादव का इसी कोतवली क्षेत्र के मुजहना महमूद पट्टी गांव में ईंट् भट्ठा है। ईंट् भट्ठे पर झारखंड के गुमला जिले के घाघरा नाथपुर थाना क्षेत्र के जमगई गांव निवासी रघु मिस्त्री (38), करम दलाय, बंदो देवी (पति-पत्नी) निवासी बेटी पतरा रोली, थाना घाघरा नाथपुर मजदूरी करते थे।
पिछले मंगलवार की रात रघु मिस्त्री और करम दयाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि करम दयाल और बंदो देवी ने मिलकर चाकू से रघु मिस्त्री की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद दंपती रात में ही ईंट भट्ठे से फरार हो गए। बुधवार सुबह भट्ठे पर काम करने वाले अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना भट्ठा के मुंशी मखंचू निवासी अमरेथू डढ़िया कोतवाली कादीपुर को दी।
विज्ञापन

हत्या की जानकारी मिलते ही मुंशी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद एसपी सोमेन बर्मा, एएसपी विपुल श्रीवास्तव, सीओ शिवम मिश्र भी भट्ठे पर पहुंच गए। एसपी ने मजदूरों से पूछताछ की। पूछताछ में रघु और करम दयाल के बीच रात में विवाद होने की जानकारी मिली। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने मुंशी की तहरीर पर करम दयाल और उसकी पत्नी बंदो देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि दंपती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें