सुल्तानपुर। उत्तर रेलवे के वार्षिक अनुरक्षण एवं रखरखाव कार्य के चलते कूरेभार-सुल्तानपुर स्टेशन के मध्य स्थित समपार संख्या 31/ए पर रविवार को सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर केपी यादव ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्य की अनुमति मांगी है। रेलवे के अनुसार द्वारिकागंज-सुल्तानपुर मार्ग पर वार्षिक अनुरक्षण कार्य किया जाना है। रविवार को सुबह नौ से शाम आठ बजे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहेगा। करीब 11 घंटे तक क्रॉसिंग बंद रहने से इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा। संवाद