फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: समानता और ज्ञान के प्रतीक हैं डॉ. आंबेडकर

Fri, 14 Apr 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को शहर स्थित राणा प्रताप पीजी कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व लोगों ने अपनी राय रखी। कहा कि डॉ. आंबेडकर समानता और ज्ञान के प्रतीक हैं।
विज्ञापन



संगोष्ठी का शुभारंभ विभाग प्रमुख डॉ. संतोष कुमार सिंह अंश, मुख्य वक्ता डॉ. सीमा सिंह व सत्यम त्रिपाठी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पा अर्पित करके किया। विभाग प्रमुख ने कहा कि आंबेडकर जयंती को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

मुख्य वक्ता डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर खुद की क्षमताओं पर यकीन रखते थे। उनका मानना था कि अगर व्यक्ति को खुद पर भरोसा है तो वह बड़े से बड़ा काम भी आसानी से कर सकता है। संगोष्ठी को नवनीत, प्रगति श्रीवास्तव, इकाई मंत्री सत्यम त्रिपाठी व विवेक ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें