फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नए मतदाता बनाने को 21 जुलाई से घर-घर होगा सत्यापन

Sun, 04 Jun 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्यक्रम 21 जुलाई से शुरू होगा। नए मतदाता बनाने व मृतकों का नाम खारिज करने के लिए बीएलओ घर-घर सत्यापन करेंगे। नई मतदाता सूची बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन



निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2024 में कराए जाने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। विधानसभा निर्वाचक नामावली के संशोधन के पहले आयोग की ओर से मतदान केंद्रों को भी संशोधित किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण कराया जाएगा।


कार्यक्रम की शुरुआत पहली जून से हो चुकी है। मतदान केंद्र व मतदेय स्थल के संशोधन के बाद मतदाता सूची का काम शुरू होगा। संशोधित मतदाता सूची बनाने के लिए बीएलओ 21 जुलाई से 21 अगस्त तक घर-घर सत्यापन करके नए मतदाताओं का आवेदन लेंगे व मृतकों के नाम खारिज करने के लिए साक्ष्य जुटाएंगे। इसके बाद दावा-आपत्तियों को निस्तारित करते हुए सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन



सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय कुुमार सिंह ने बताया कि 17 अक्तूबर को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने के बाद 30 नवंबर तक दावा-आपत्तियां ली जाएंगी। 26 दिसंबर तक दावों व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।


जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि पांच जनवरी 2024 को विधानसभा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। पुनरीक्षण में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक मतदाता बनाए जाएंगे। इसके लिए शिविर आदि का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें