सुल्तानपुर। करौंदीकलां क्षेत्र के बौढ़िया बालमऊ गांव निवासी अखिलेश यादव का पांच वर्षीय बेटा युग रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक आवारा कुत्ते ने युग पर हमला कर दिया।
कुत्ते ने युग को बुरी तरह घायल कर दिया। युग के रोने की आवाज सुनकर घर व आसपास के लोग डंडा लेकर दौड़े तो कुत्ता बच्चे को छोड़कर भाग गया। दादा रमापति यादव घायल युग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौंदीकलां पहुंचे, लेकिन सीएचसी बंद होने की वजह से बच्चे के जिला मुख्यालय पर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।