सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा पर नियुक्त होने वाले शिक्षकों का साक्षात्कार सोमवार को सीएमओ कार्यालय में होगा। इसके पहले यह तिथि सात जुलाई रखी गई थी। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले चिकित्सकों को अपने शैक्षिक दस्तावेजों और अन्य प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होना होगा।