करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के पं. लालता प्रसाद पब्लिक स्कूल हरीपुर में निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में दिव्या गुप्ता, आकृति तिवारी, शिवानी गुप्ता, छाया खरवार, कोमल यादव, सृष्टि मिश्रा, कीर्ति तिवारी, आस्था उपाध्याय, प्रियांशी, मधुरेश रंजन व सनी यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया तो भाषण प्रतियोगिता में माही पारा, आर्या यादव, अविनाश कनौजिया ने शिक्षा पर बेहतरीन भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन अंतिम मिश्र ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिवकुमार, आलोक कुमार बब्लू समेत कई लोग मौजूद रहे।