सुल्तानपुर। जिला योजना समिति के सदस्य का चुनाव 25 जून को होगा। नगर निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद निकायों से चुने जाने वाले जिला योजना समिति के सदस्य चुनाव के लिए आयोग ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव के लिए 17 जून को नामांकन व उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 जून को नाम वापस लिए जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि चुनाव के लिए पांचों नगर निकायों के 70 सदस्यों की मतदाता सूची जारी कर दी गई है।