फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जिला जज ने एसडीएम अमेठी के आदेश पर लगाई रोक

Fri, 28 Apr 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी गांव निवासी देवचंद्र सिंह का गांव के ही लालशंकर सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। अमेठी की एसडीएम प्रीति तिवारी ने 19 अप्रैल को विवादित जमीन को लालशंकर सिंह के पक्ष में रिलीज करने का आदेश दिया था। इसे देवचंद्र सिंह के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने जिला जज के कोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है कि देवचंद्र सिंह की मां राजकुमारी को पट्टे में मिली जमीन को एसडीएम ने दूसरे पक्ष की सहन की जमीन बताकर रिलीज करने का आदेश दिया है। जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने बृहस्पतिवार को एसडीएम के आदेश पर रोक लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें