सुल्तानपुर। नौ सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बुधवार को दीवानी न्यायालय से जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल करने के लिए यह प्रचार वाहन जयसिंहपुर, कादीपुर, लंभुआ होते हुए शहर के पयागीपुर पहुंचेगा।
इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों को अधिक से अधिक नियत कराकर निस्तारित कराने के लिए जागरूक किया गया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी त्रिभुवन नाथ पासवान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिषेक सिन्हा, पैरा लीगल वालंटियर सतीश पांडेय, योगेश यादव, विपिन सिंह व सुनील राठौर मौजूद रहे।