सुल्तानपुर। जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल ने वर्ष 2025 के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा कर दी है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 28 मार्च को रमजान के आखिरी शुक्रवार, सात अक्तूबर को दुर्गापूजा मूर्ति विसर्जन, 22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा व 23 अक्तूबर को भाई दूज के लिए छुट्टी घोषित की गई है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस रविवार को होने के कारण उसके स्थान पर 15 मार्च को अवकाश रहेगा। रविवार छह अप्रैल को राम नवमी के स्थान पर एक अक्तूबर को कोर्ट बंद रहेगी। छह जुलाई को मोहर्रम रविवार को होने के कारण उसके स्थान पर 29 अक्तूबर को अवकाश रहेगा।