सुल्तानपुर। राजस्व परिषद से स्थानांतरित होकर तीन नए तहसीलदार जिले को मिले हैं। तीनों नायब तहसीलदार से पदोन्नत होकर आ रहे हैं। इनमें बाराबंकी से केशव प्रसाद सिंह, अंबेडकरनगर से देवानंद तिवारी व आजमगढ़ से मयंक मिश्र शामिल हैं। अब लंभुआ में खाली चल रहे तहसीलदार के पद की पूर्ति हो जाएगी। इसके साथ ही न्यायिक के खाली चल रहे पद पर दो की नियुक्ति हो सकेगी। प्रशासनिक अधिकारी सुशील त्रिपाठी ने बताया कि तैनाती जिलों से कार्यमुक्त किए जाने के बाद ही तहसीलदार अपनी ज्वॉइनिंग देेंगे।