कुड़वार। गोमती नदी किनारे जानवर चराने गए भंड़रा निवासी किसान बजरंग सिंह बग्गड़ (45) की सोमवार शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, बजरंग सिंह दिव्यांग और अविवाहित थे। वह अपने भाई कल्लू सिंह के साथ रहते थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दे दी गई है।