फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अन्य जिलों से नहीं जुड़ सका डायल 112 का संपर्क

Mon, 08 Jan 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिजली गिरने से ध्वस्त हुआ यूपी पुलिस के डायल 112 का पीओआई तीसरे दिन भी नहीं बन सका। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कंपनी की ओर से नेट को सीधे एक कंप्यूटर से जोड़कर विभागीय मोबाइल नंबर से प्रदेश व जिले के थानों की टीम से संपर्क किया जा रहा है। सोमवार तक मशीन लगने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से पुलिस लाइंस के पास स्थित यूपी पुलिस के डायल 112 कार्यालय पर लगा पीओआई व राउटर ध्वस्त हो गया था। इस वजह से जिले के डायल 112 कार्यालय का संपर्क प्रदेश, अन्य जिलों व जिले के थानों से टूट गया है।

कार्यालय में तैनात कर्मचारियों समेत पुलिस के अधिकारियों को घटनाओं, दुर्घटनाओं व वीआईपी के आवागमन की कोई सूचना नहीं मिल पा रही थी। रिपोर्ट पर स्थिति को भांपते हुए कंपनी ने शनिवार की देर शाम अपने नेट को एक पुराने राउटर से जोड़ते हुए एक कंप्यूटर सिस्टम को चालू कर दिया था लेकिन पीओआई मशीन के अभाव में दो सिस्टम नहीं चल सके।
विज्ञापन


एक सिस्टम चालू होने से एक विभागीय वाहन के नंबर से सूचनाएं मिलनी शुरू हो गईं। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को उसी एक ही नंबर से घटनाओं, दुर्घटनाओं की जानकारी मिल पा रही है लेकिन कर्मचारियों के दर्ज मोबाइल नंबरों पर अभी तक सूचनाएं नहीं आ पा रही हैं। इस वजह से प्रदेश के अन्य जिलों से कार्यालय का संपर्क अभी तक टूटा हुआ है।

हालांकि प्रदेश मुख्यालय के डायल 112 से एक सिस्टम के जरिए एक मोबाइल नंबर पर जानकारी मिलने से कार्यालय की ओर से टीमों को मौके पर भेजने का काम शुरू हो गया है लेकिन दोनों सिस्टम बंद रहने से पूरी तरह से संचालन प्रभावित है।


आज लखनऊ से मिस्त्री के आने की संभावना
यूपी पुलिस के डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वैकल्पिक तौर पर एक सिस्टम संचालित होने से काम चल रहा है। बैटरी डिस्चार्ज होने से कुछ समस्या आई थी लेकिन जनरेटर चालू करवाकर काम प्रभावित होने से रोक लिया गया। सोमवार को लखनऊ से मिस्त्री के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें