फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: धनपतगंज पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ने कोर्ट में किया सरेंडर

Fri, 09 Jun 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने शुक्रवार को एसीजेएम तृतीय साइमा सिद्दीकी जर्रार आलम की अदालत में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



बचाव पक्ष के अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह मदन के मुताबिक मायंग निवासी अरुण गुप्ता ने आठ मई 2022 को पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पर मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि जमीन पर निर्माण करने के दौरान पहुंचे आरोपियों ने मारना शुरू कर दिया और सर पर पिस्टल रख कर जान से मारने की धमकी दी थी।


दूसरा मामला भी मायंग गांव का है। जगदीश प्रसाद ने 12 अक्टूबर 2021 को यश भद्र सिंह मोनू व अंशू सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जगदीश का आरोप है कि पूर्व में दर्ज केस में सुलह करने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था और गवाही देने के लिए उन्हें बंधक बनाकर अदालत लाया गया था। इन्हीं दोनों मामलों में शुक्रवार को पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ने कोर्ट में सरेंडर किया जहां उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें