फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जेठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गोमती में लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 23 Jun 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जेठ माह की पूर्णिमा पर शनिवार को शहर के सीताकुंड स्थित आदि गंगा गोमती में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद भक्तों ने घाट पर गोदान कर मंदिर में पूजा-पाठ किया।
विज्ञापन




हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। खासतौर से जेठ की पूर्णिमा को विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन किया गया गंगा स्नान और दान बड़ा पुण्य देता है। कथा व्यास बृजेशाचार्य महाराज कहते हैं कि जेठ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान कर जरूरतमंदों को दान करने से सारी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए शनिवार को सीताकुंड धाम पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आदि गंगा गोमती में श्रद्धालुओं ने स्नान कर घाट के पास बने मंदिरों में पूजा-पाठ किया। इसके बाद वहां मौजूद गरीबों को दान किया।




गोमती मित्र मंडल ने निभाई जिम्मेदारी
जेठ पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सीताकुंड पहुंचे। गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन के साथ शनिवार को सुबह पांच बजे गोमती मित्रों की अलग-अलग टीम मुस्तैद हो गई। हर आने वाले श्रद्धालु की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा था। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सीताकुंड धाम स्थित शनिदेव नवग्रह मंदिर में पूजन-अर्चन किया। साथ ही सीता उपवन का भी भ्रमण किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी, आलोक तिवारी, विपिन सोनी, सेनजीत कसौधन, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, राजेश पाठक, मुन्ना सोनी, राजेंद्र शर्मा, अजय प्रताप सिंह व अर्जुन यादव आदि डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें