फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बल्दीराय ब्लॉक का 3.15 करोड़ से होगा विकास

Tue, 13 Feb 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बल्दीराय में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबो​धित करते एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह। -संवाद
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। स्थानीय ब्लॉक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों की ओर से आवास, मनरेगा, प्रसाधन व पेंशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में ब्लॉक क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत से तीन करोड़ 15 लाख से विकास कार्य कराने का बजट अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में बजट की कमी आड़े नहीं आएगी। विशिष्ट अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बैठक हर माह की जानी चाहिए ताकि विकास कार्यों को रफ्तार मिले और निगरानी भी होती रहे।

एमएलसी ने कृषि विभाग की ओर से अनुदान पर बीज वितरण के बारे में पूछा। जानकारी न दिए जाने पर उन्होंने कृषि विभाग और बैठक में अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ बीडीओ से डीएम को पत्र लिखने की बात कही।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम है। सभी पूरी तत्परता से काम करें जिससे ब्लॉक विकास की दिशा में मॉडल बन सके। खंड विकास अधिकारी सत्य नारायण सिंह ने कहा कि समग्र प्रयास से ही ब्लॉक को मॉडल बनाने में सफलता मिलेगी। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य ऐसे कार्यों पर विशेष जोर दें।

जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव ने बिजली बिल में अनियमितता का आरोप लगाया। इस मौके पर तहसीलदार घनश्याम भारतीय, चिकित्सा प्रभारी डॉ. रमेश यादव, थानाध्यक्ष आरबी सुमन, एडीओ आईएसबी शिवकुमार, जिला पंचायत सदस्य नरेश चंद्र उपाध्याय, प्रधान कमाल खान, प्रधान बलराम यादव, प्रधान श्रीपाल पासी, सीडीपीओ राजवती सिंह, दीप्ति यादव, दुर्गेश सिंह, अरविंद सिंह व घनश्याम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें