कादीपुर। स्थानीय ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों का मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। खंड विकास अधिकारी राधेश्याम ने कहा कि ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं का निर्माण, क्रियान्वयन और निगरानी बेहतर ढंग से होने से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। प्रशिक्षण में पंचायत विकास योजनाओं को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने, योजनाओं के पारदर्शी संचालन और जनभागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमारी, पंचायत सचिव और पंचायत सहायक मौजूद रहे। संवाद