फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विभागों को 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Wed, 07 Jun 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चालू वित्तीय वर्ष में जिले में 51,34,690 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। विभागों में लक्ष्य का बंटवारा कर दिया गया है। बुधवार को अधिकारियों को सप्ताह भर के अंदर स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन



जिलाधिकारी जसजीत कौर ने विकास भवन के प्रेरणा सभागार में हुई वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण व जिला गंगा समिति की बैठक में हिस्सा लिया। इसमें पोधरोपण पर चर्चा हुई। बताया गया कि चालू वर्ष में शासन से 51,34,690 पौधों का रोपण कराने का लक्ष्य मिला है।


डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को पौधरोपण के लिए स्थल का चयन करते हुए सप्ताह भर के भीतर गड्ढा तैयार करने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



बैठक के दौरान सांसद की ओर से पशुओं के लिए सोसाइटी फॉर प्रीवेंशन ऑफ क्रूएलिटी टू एनीमल की संरचना के लिए की गई पहल की डीएम ने सराहना की। उन्होंने क्रूएलिटी के बैंक खाते मेंं 21 हजार रुपये का चेक देते हुए धनराशि दान की। साथ ही लोगों से सहयोग की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें