फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आज घना कोहरा और हल्के बादल छाये रहने का अनुमान

Tue, 02 Jan 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तीन दिन से सामान्य हो रहे मौसम ने सोमवार को अचानक पलटी मारी। तापमान साढ़े तीन डिग्री लुढ़क गया जिससे अचानक ठंड बढ़ गई। शहर में जगह-जगह अलाव जलते रहे और लोगों ने घरों से निकलना तक मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री था जबकि सोमवार को यह 15 डिग्री पहुंच गया। साल के पहले ही दिन लोग अचानक तापमान में इस गिरावट से कांप उठे। हालांकि न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री से घटकर 09 डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम के इस रुख का असर यह रहा कि शहर की प्रमुख सड़कों पर भी सन्नाटा सा छाया रहा। केवल कार्यालय खुलने और बंद होने के समय ही सड़कों और बाजारों में कुछ भीड़भाड़ नजर आई। इसके अलावा ज्यादातर समय लोग घरों से नहीं निकले।
विज्ञापन


इस बारे में नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में घना कोहरा/ मध्यम बादल छाए रहने एवं पश्चिमी हवा के सामान्य गति से आगे भी चलने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है जिससे अभी शीतलहर से राहत के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें