सुल्तानपुर। जिले में डेंगू पर काबू पाने के लिए साफ-सफाई और फॉगिंग कराए जाने के बाद भी पीड़ितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं कर रहा है। बुखार से पीड़ित लोगों की जांच में शनिवार को 22 डेंगू पीड़ित मिले। जिला अस्पताल और मलेरिया विभाग की ओर से 176 लोगों की जांच की गई। जिला मलेरिया अधिकारी बंशीलाल ने बताया कि डेंगू से पीड़ित मरीज तेजी से ठीक हो रहे है। मौसम बदलने के साथ डेंगू का प्रकोप कम हो रहा है।