सुल्तानपुर। जिला अस्पताल और शहर में की गई 197 लोगों की जांच में मंगलवार को 32 डेंगू पीड़ित मिले। निजी अस्पताल व पैथोलॉजी में डेंगू का एक मरीज भी नहीं मिला।
डेंगू की रोकथाम के लिए शासन ने पिछले दिनों गाइड लाइन जारी की थी। इसके तहत कोविड की तर्ज पर हर दिन डेंगू मरीजों की रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया गया है। इसमें प्राइवेट पैथोलॉजी केंद्र भी शामिल किए गए हैं। एसीएमओ डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले के 21 निजी अस्पताल व पैथोलॉजी पर जांच में एक भी मरीज डेंगू का नहीं मिला है। जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन शेषनाथ ने बताया कि 97 लोगों की जांच में 21 डेंगू पॉजिटिव पाए। जिला मलेरिया विभाग की टीम ने शहर में 100 लोगों की जांच की जिसमें 11 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।