फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

257 लोगों की जांच में 42 मिले डेंगू पॉजिटिव

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में जमा भीड़। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। एक माह के दौरान डेंगू पीड़ित 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पताल तक डेंगू व वायरल फीवर के मरीजों से पटे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों ने सोमवार को 1560 मरीजों को देखा। डेंगू के लक्षण पाए जाने पर अस्पताल व शहर के तीन स्थानों पर हुई 257 लोगों की जांच में 42 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वालों में सबसे ज्यादा बुखार और जुकाम से पीड़ित लोग थे। डेंगू के लक्षण पाए जाने पर 158 मरीजों की चिकित्सक ने जांच कराई। जांच में 38 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल के सभी बेड भर गए हैं। हालत यह है कि इमरजेंसी में एक ही बेड पर दो-दो लोगों को भर्ती कर शुरुआती उपचार किया जा रहा है। डेंगू वार्ड में सोमवार को 12 नए मरीज भर्ती किए गए। अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 25 पहुंच गई है।
उधर, मलेरिया विभाग के लैब टेक्नीशियन आरपी सिंह की अगुवाई में टीम ने शहर के बढै़यावीर मोहल्ले में नौ लोगों की जांच की जिसमें तीन डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही सीएमओ कार्यालय के पास स्थित कॉलोनी में 40 लोगों की जांच की गई। जांच में एक व्यक्ति डेंगू पीड़ित पाया गया। रायबरेली रोड पर स्थित कांशीराम कॉलोनी में 40 लोगों की जांच में कोई भी डेंगू से पीड़ित नहीं मिला है।
विज्ञापन

डीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सोमवार को जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड और ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सफाई के साथ फॉगिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल के सीएमएस डॉ. एससी कौशल से मरीजों के उपचार के बारे में जानकार की। डीएम ने जिला अस्पताल के उच्चीकरण समेत निर्माणाधीन कार्यों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें