सुल्तानपुर। शहर के मधुसूदन इंटर कॉलेज के पास दो स्थानों पर रविवार को शिविर लगाकर मलेरिया विभाग की टीम ने 91 लोगों की एनएस-1 डेंगू की जांच की। उनमें चार लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं, जिला अस्पताल में रविवार को छुट्टी होने के कारण पैथोलॉजी बंद रही। इसकी वजह से डेंगू की जांच नहीं हो सकी। जिला मलेरिया अधिकारी बंशीलाल के निर्देश पर लैब टेक्नीशियन आरपी सिंह ने टीम के साथ रविवार को मधुसूदन इंटर कॉलेज के पास दो स्थानों पर कैंप लगाया। इस शिविर में 91 लोगों की जांच में चार लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।