फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के आठ मरीज और मिले, जिला अस्पताल में फुल हुआ वार्ड

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। मंगलवार को आठ और लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। हालत यह है कि जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड फुल हो गया। ऐसे में पुरुष वार्ड को खाली कराकर उसमें डेंगू के सात मरीजों को भर्ती किया गया। े डेंगू से पीड़ित दो बच्चे चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किए गए हैं। जिला अस्पताल में 15 डेंगू मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी बंशीलाल ने बताया कि मंगलवार को अमहट पार्क के सामने स्थित कांशीराम कॉलोनी में शिविर लगाकर 48 लोगों की एनएस-1 की जांच की गई। जांच में तीन केस डेंगू के मिले हैं। वहीं, एआरटीओ कार्यालय के सामने शिविर में 119 लोगों की एनएस-1 की जांच की गई, जिसमें पांच नए केस मिले हैं। वहीं, बीच-बीच में मलेरिया के मरीज भी मिल रहे हैं। कॉलोनी में लार्वारोधी दवा का छिड़काव कराया गया है।
जिला अस्पताल में अब तक डेंगू से पीड़ित मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती किया जा रहा था। डेंगू वार्ड में मात्र सात मरीज भर्ती किए जा सकते हैं। डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को पुरुष वार्ड को खाली कराकर उसमें सात डेंगू पीड़ितों को भर्ती किया है। चिल्ड्रेन वार्ड में भी दो बच्चे डेंगू से पीड़ित होकर भर्ती किए गए हैं। मंगलवार को डेंगू से ठीक हो चुके चार मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

फॉगिंग मशीन महीनों से खराब पड़ी
सुल्तानपुर। बरसात के मौसम में स्वास्थ्य विभाग और शहर में नगर पालिका प्रशासन मच्छरों के खात्मे के लिए दवा का छिड़काव फॉगिंग मशीन से कराता है। इस बार कहीं भी दवा का छिड़काव नहीं किया गया। देखते ही देखते जिले में डेंगू बेकाबू हो गया। अब तक जिले में तीन लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। इस बीच पता चला कि नगर पालिका में कई महीने से फॉगिंग मशीन खराब पड़ी है। मलेरिया विभाग की फॉगिंग मशीन भी कई महीने से खराब पड़ी है। जिला मलेरिया विभाग के एलटी आरपी सिंह ने बताया कि मशीन को ठीक करने के लिए टेक्नीशियन को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें