एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव के बाद नवजात को गोद में लिए ईएमटी वंदना पांडेय।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। भदैंया क्षेत्र के पन्नाटिकरी गांव निवासी लालमनि की पत्नी रिंपी को शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजनों ने 102 एंबुलेंस पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना के बाद भदैंया सीएचसी से 102 एंबुलेंस गांव पहुंच गई। रिंपी को एंबुलेंस में शिफ्ट कर उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। रास्ते में तेज दर्द होने पर महिला ईएमटी रंजना पांडेय ने एंबुलेंस को सड़क किनारे लगवाकर चिकित्सकों से फोन पर संपर्क किया। चिकित्सकों की सलाह पर वंदना ने रिंपी को सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। चिकित्सीय देखभाल के लिए दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।