एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव के बाद बच्चा।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। दूबेपुर क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी अशोक कुमार की पत्नी भारती को मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिवारीजनों ने आशा बहू गीता यादव को बुलाकर 108 नंबर पर एंबुलेंस की सहायता मांगी। सूचना पर गांव पहुंचे ईएमटी सभा नारायण और पायलट अनूप कुमार मिश्र महिला को एंबुलेंस में शिफ्ट कर जिला महिला अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में तेज दर्द होने पर ईएमटी ने फोन पर चिकित्सकों से बात कर भारती का एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। दोनों को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।