फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

विज्ञापन
एंबुलेंस में प्रसव के बाद सुरक्षित जच्चा-बच्चा। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार क्षेत्र के मधुरी धूंधूं निवासी कमालुददीन की पत्नी सायरा बानो (30) को शुक्रवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजनों ने आकस्मिक सेवा के लिए 102 नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन

कूरेभार सीएचसी क्षेत्र की 102 एंबुलेंस कमालुददीन के घर पहुंच गई। पायलट हरिओम वर्मा और ईएमटी अभिमन्यु पांडेय एंबुलेंस से प्रसूता को अस्पताल ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। अस्पताल की दूरी अधिक होने के चलते स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला के परिजन व आशा सरिता वर्मा की मौजूदगी में एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। सायरा ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है। एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा-बच्चा को कूरेभार असपताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें