फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में कराया प्रसव, जच्चा व बच्चा स्वस्थ

विज्ञापन
सुरक्षित प्रसव कराने के बाद नवजात के साथ ईएमटी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज क्षेत्र के सेऊरा गांव निवासी शुभम तिवारी की पत्नी नेहा को मंगलवार को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। पति ने 108 को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही धनपतगंज सीएचसी पर खड़ी 108 एंबुलेंस उनके घर पहुंच गई। गर्भवती की स्थिति देखते हुए ईएमटी सुरेश कुमार तिवारी और पायलट पंकज पांडेय ने तुरंत उसे एंबुलेंस में शिफ्ट करते हुए स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। इस बीच नेहा को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई तो ईएमटी ने विशेषज्ञ चिकित्सक से फोन पर संपर्क कर एंबुलेंस में ही नेहा का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को कूरेभार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें