फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रेल इंजन की चपेट में आकर कटा डिलीवरी बॉय का पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर गभड़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक रेल इंजन की चपेट में आने से डिलीवरी बॉय का पैर कट गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान शहर के दरियापुर निवासी रज्जब (45) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह ब्रेड की डिलीवरी का काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रज्जब ने क्रॉसिंग के पास अपनी बाइक खड़ी की। वह पैदल ही ट्रैक पार करने लगा। उसी समय उसका दाहिना पैर रेल की पटरियों में फंस गया। इसी बीच गुड्स साइडिंंग की ओर से एक खाली इंजन आ रहा था। इंजन की चपेट में आने से उसका पैर कट गया। इंजन गुजरने के बाद वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना की जानकारी देने के बाद भी आरपीएफ व जीआरपी नहीं पहुंची। आरपीएफ थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार व जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने घटना के बारे में बताने से इन्कार किया। कहा कि उनके क्षेत्र में कोई दुर्घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें