फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: औद्योगिक गलियारे के लिए 266 हेक्टेयर भूमि का नहीं हो सका बैनामा

Tue, 30 Apr 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर औद्योगिक गलियारा स्थापित करने के लिए भूमि की खरीद में सुस्ती आ गई है। अभी तक किसानों से सिर्फ 65 हेक्टेयर भूमि ही बैनामा कराई जा सकी है। जबकि 266 हेक्टेयर भूमि का बैनामा अभी तक नहीं कराया जा सका है। इस पर प्रशासन ने नाराजगी जताते हुए तेजी लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के कारेवन गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर औद्योगिक गलियारा स्थापित करने का निर्देश यूपीडा ने दिया है। औद्योगिक गलियारे में विभिन्न उद्योग धंधों की स्थापना की जानी है। इसके लिए आठ गांवों की 331 हेक्टेयर भूमि चिह्नित करने के बाद यूपीडा ने जिला प्रशासन को संबंधित किसानों से भूमि का बैनामा लेने का निर्देश दिया है। करीब दो माह से चल रही बैनामे की प्रक्रिया के बाद अभी तक किसानों से सिर्फ 65 हेक्टेयर भूमि का बैनामा कराया जा सका है।


अभी तक भूमि का बैनामा कम लिए जाने पर एक्सप्रेसवे के नोडल व अपर जिलाधिकारी वित्त ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जयसिंहपुर के एसडीएम को बैनामे में तेजी लाने का निर्देश दिया है। बैनामा लेने के लिए संबंधित क्षेत्र के लेखपालों को किसानों से बराबर संपर्क रखने का निर्देश दिया है। बताया कि चुनाव कार्य की वजह से कुछ सुस्ती आई है। जल्द ही भूमि का बैनामा यूपीडा के पक्ष में करा दिया जाएगा। औद्योगिक गलियारे में स्थापित किए जाने वाले उद्योगों के बारे में शासन से अभी तक कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन गांवों की ली जानी है भूमि
कारेवन, लठवा, महमूदपुर सेमरी, सबई, कल्याणपुर, चिरानेडीह, चांदपुर, विशुनदासपुर गांवों की भूमि बैनामा कराई जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें