फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: सज गए शिवालय, श्रद्धालु आज करेंगे जलाभिषेक

Sat, 18 Feb 2023 06:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सज गए मंदिर श्रद्धालु आज करेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों की सफाई के बाद उन्हें रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिया गया। सीताकुंड घाट पर ओम नम: शिवाय का अखंड पाठ शुरू किया गया है। शनिवार को भोर से ही शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सीताकुंड धाम पर शुरू हुए ओम नम: शिवाय मंत्र के अखंड पाठ का समापन शनिवार को महारुद्राभिषेक, शिव तांडव, शिव गंगा आरती के साथ होगा। इसके अलावा बिनोवापुरी स्थित महाकालेश्वर मंदिर, रामलीला मैदान में स्थित शिव मंदिर, स्टेशन रोड के नयना देवी मंदिर, पारिजात वृक्ष, शिव चौक व शहर के अन्य शिव मंदिरों में भक्त जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे।
सीताकुंड स्थित पारिजात वृक्ष पर महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसकी सफाई करने के साथ अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उधर, चांदा के मधैया स्थित सिद्घेश्वर महादेव धाम को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। ऊं नम: शिवाय का अखंड पाठ किया जा रहा है। कादीपुर क्षेत्र के भवानीपुर स्थित दक्षिणमुखी पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर को भी सजाया गया है। अखंडनगर के भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर शिवधाम बेलवाई में तीन दिवसीय मेले की तैयारी चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें