फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की अर्जी पर बहस पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने सहित अन्य आरोपों से जुड़े मामले में अमेठी की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी के खिलाफ पूर्व में जारी कार्यवाही निरस्त करने की अर्जी पर सोमवार को बहस हुई। उनकी तरफ से पेश जमानत अर्जी पर आपत्ति के लिए परिवादी की तरफ से समय की मांग की गई। एसीजेएम भाव्या श्रीवास्तव की अदालत ने बहस से जुड़ी अर्जी पर आदेश व जमानत पर सुनवाई के लिए चार फरवरी की तारीख तय की है। वहीं, सह आरोपी लल्लू सोनी व अन्य की याचिका पर सोमवार को ही सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने छह सप्ताह तक मजिस्ट्रेट कोर्ट में लंबित केस की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। अमेठी कोतवाली के स्थानीय कस्बा निवासी परिवादी घनश्याम सोनी उर्फ पप्पू ने तत्कालीन नपं अध्यक्ष चंद्रमा देवी व कस्बे के ही रहने वाले आरोपी लल्लू प्रसाद सोनी, उनके भाई लालजी सोनी, पुजारी लाल सोनी व संगम लाल सोनी के खिलाफ अनुचित लाभ पाने के इरादे से नगर पंचायत से फर्जी प्रमाण पत्र जारी कराने समेत अन्य आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें