फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से घायल बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान शनिवार की रात ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। कूरेभार क्षेत्र के मुड़कटनी गांव निवासी बाबूलाल अग्रहरि और सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी के बीच तीन हफ्ते पूर्व मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में बाबूलाल (70) और उनकी पत्नी घायल हो गई थी। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सकों ने बाबूलाल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान शनिवार की रात बाबूलाल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे संतोष अग्रहरि की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें