सुल्तानपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर लखनऊ से वाराणसी जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। करीब 20 वर्षीय युवक प्लेटफार्म नंबर एक पर टहल रहा था। उसी प्लेटफार्म से मालगाड़ी गुजर रही थी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली तो बस का टिकट मिला है। टिकट पर खजुरहट से सुल्तानपुर लिखा हुआ है। जीआरपी थानाध्यक्ष नितेंद्र शुक्ल ने बताया कि युवक की फोटो आसपास के रेलवे स्टेशनों पर फोटो भेजी गई है।