फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कार की टक्कर से घायल एक युवक की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। जयसिंहपुर क्षेत्र के तिंदौली गांव के पास रविवार की शाम बाइक सवार दो युवकों को सुल्तानपुर की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में अंबेडकरनगर जिले के भीटी क्षेत्र के बेला गजपटी निवासी अंकित पांडेय (22) व विपिन पांडेय (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल अंबेडकरनगर पहुंचाया गया था, जहां हालत नाजुक होने पर अंकित को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। परिवारीजन अंकित को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। अंकित की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें