सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या हाईवे के किनारे स्थित गोमती के तटीय इलाके में स्थित कमनगढ़ गांव में इन दिनों नदी का पानी बढ़ा हुआ है। गांव के किनारे दिनेश निषाद का घर है। बुधवार की देर शाम दिनेश निषाद का तीन वर्षीय बेटा शिवशंकर घर के बाहर खेल रहा था। वह खेलते हुए नदी किनारे स्थित मिट्टी में फिसलकर पानी में चला गया। इसकी जानकारी होते ही परिवारीजन व आसपास के लोग वहां पहुंचे और खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात 11 बजे के बाद बच्चे का शव नदी के पानी में उतराता दिखा तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।