फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे चुनहा पुल के पास रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राज मिस्त्री की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जादीपुर ग्राम पंचायत की कोटेदार अनीता देवी के पति राम बहाल राजमिस्त्री हैं। रविवार को राम बहाल गांव के ही अक्कू के साथ बाइक से अपनी ससुराल गए थे। देर शाम घर लौटते समय नगर क्षेत्र के चुनहा पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में राम बहाल और अक्कू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम बहाल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन राम बहाल को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें