सुल्तानपुर। बिजली के स्विच बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगाते समय अचानक उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवती जान चली गई। बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे शिवदीन मजरे गोविंदपुर निवासी अमरनाथ तिवारी की पुत्री माला तिवारी (26) शुक्रवार को मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए उसका चार्जर बिजली के स्विच बोर्ड में लगा रही थी। अचानक चार्जर में करंट उतर गया। उस्की चपेट में आने से माला झुलस गई। परिवारीजन आनन-फानन में माला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।