सुल्तानपुर। मध्य प्रदेश में ट्रक पलटने से रविवार को जिले के दो युवकों की मौत हो गई। क्षेत्र के हासापुर निवासी संत प्रसाद (27) ट्रक चालक और गोरसरी मलिकपुर बखरा निवासी धर्मेंद्र धुरिया (21) खलासी का काम करता था। दोनों पारसपट्टी से ट्रक लेकर मध्य प्रदेश मोरंग लाने गए थे। लौटते समय मध्य प्रदेश स्थित सोहागी पहाड़ी के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। सोमवार की देर शाम दोनों युवकों का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।