सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी बेचूराम रावत की पत्नी कृष्णा देवी (50) का शव सोमवार की शाम घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।