सुल्तानपुर। गोसाईगंज क्षेत्र के जासापारा गांव निवासी इस्माइल की सात वर्षीय बेटी बुधवार शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। परिवारीजनों की खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर बच्ची की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने गांव में स्थित कुएं की पड़ताल की। कुएं में बच्ची का शव दिखाई दिया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ दलवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी।