फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती नदी में स्नान करते डूबे दो युवक, मौत

Mon, 19 Jun 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसांईगंज (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरवन गांव में सोमवार सुबह एक वृद्ध के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए दो युवक गोमती नदी में स्नान करते समय डूब गए। काफी खोजबीन के बाद उनका पता नहीं चला। गोताखोरों की मदद से दोपहर बाद दोनों के शव नदी से निकाले गए।
विज्ञापन



कूरेभार थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी मग्घू (55) की रविवार को उनके पैतृक आवास पर मौत हो गई थी। सोमवार को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सरवन गांव स्थित गोमती नदी के घाट पर उनके शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। उसमें शामिल होने गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी पिंटू (25) व अंबेडकरनगर जिले के थाना हंसवर के बरईया माफी गांव निवासी मंशाराम (35) भी गए थे।


अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग गोमती नदी में स्नान के लिए पहुंचे। उसी समय पिंटू व मंशाराम भी नदी में नहाने लगे। अचानक दोनों का पांव फिसला और वे गहरे पानी में डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद आसपास के गोताखोरों की मदद ली गई।
विज्ञापन



दोपहर के समय गोताखोरों की मदद से पिंटू व मंशाराम का शव गोमती नदी से बाहर निकाला गया। चौकी प्रभारी द्वारिकागंज जगदीश सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।



दोनों के घरों में मचा कोहराम
मृतक पिंटू के तीन बच्चे हैं जबकि मृतक मंशाराम की दो संतानें हैं। मौत की सूचना से दोनों के घरों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि पिंटू खेतीबाड़ी करता था जबकि मंशाराम परदेश में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह मृतक मग्घू का रिश्तेदार था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अंबेडकरनगर से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें