फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीजे पर डांस कर रहे दूल्हे के फुफा को पड़ा हार्ट अटैक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मसुरन गांव में गुरुवार शाम बरात विदा होने के दौरान डीजे पर डांस कर रहे दूल्हे के फूफा को हार्ट अटैक पड़ गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के समझाने-बुझाने पर गमगीन माहौल में बरात विदा की गई।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के मसुरन निवासी राम भरत मौर्य के छोटे भाई धीरेंद्र की शादी आजमगढ़ जिले के छपरा बूढ़नपुर के भीलमपुर में तय थी। गुरुवार शाम को बरात जानी थी। बरात में शामिल होने के लिए धीरेंद्र के फूफा मस्तराम मौर्य (43) निवासी उस्मापुर थाना जलालपुर जिला अंबेडकरनगर भी पहुंचे थे।
परिवार व गांव की महिलाएं दूल्हे को कुएं का फेरा लगाने पहुंची थीं। इस बीच डीजे पर गाना बज रहा था। लोगों के कहने पर मस्तराम मौर्य भी डांस करने लगे लेकिन अचानक वे जमीन पर गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चिकित्सक के अनुसार मस्तराम की मौत हार्ट अटैक से हुई है। दूल्हे के फूफा की मौत की जानकारी मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में कोहराम मच गया। इस बीच बरात में शामिल होने पहुंचे मस्तराम के परिजन शव लेकर उस्मापुर चले गए।
परिजनों के समक्ष बरात ले जाने को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने वर-वधू दोनों पक्षों की स्थिति पर विचार करते हुए राम भरत मौर्य को काफी समझाया-बुझाया और बरात ले जाने की सलाह दी। इसके बाद गमगीन माहौल में बरात भीलमपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें