सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र गोसाईंगंज के ओदरा गांव निवासी मोहम्मद दिलशाद अपने भतीजे मोहम्मद ताबिश के साथ रिश्तेदारी करोमी गांव गया था। बुधवार दोपहर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अहिरौली गांव के पास दो बाइकों पर सवार पांच लोरों ने दिलशाद और ताबिश को ओवरटेक करके रोक लिया और लोहे के रॉड से हमला कर दिया।
हमले के दौरान दोनों पर पिस्टल से फायरिंग भी की गई। दिलशाद ने बताया कि गोली मिस हो जाने से जान बच गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल ताबिश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दिलशाद ने चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ गोसाईंगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।