सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज रेलवे ट्रैक पर पर बृहस्पतिवार रात एक युवक का शव पड़ा मिला। मामले की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतक की शिनाख्त पांचोपीरन कस्बा निवासी बृजेश (28) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।